फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में शुरू हुआ मनोरंजन कक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्वास्थ्य विभाग ने सर्वोदय एल-वन अस्पताल में शुरू की नई व्यवस्था
विज्ञापन

- कैरम, लूडो और शतरंज खेलकर मरीजों ने बिताया अपना समय
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए नई पहल की गई है। सर्वोदय कोविड अस्पताल में मनोरंजन कक्ष बनाया गया। मरीजों के लिए अस्पताल में इंडोर गेम में शामिल कैरम, लूडो और शतरंज के खेलों की सुविधा शुरू कर दी गई है। इसके अलावा समाचार पत्र, पत्रिकाएं और टीवी की व्यवस्था की गई। मरीजों के बीच खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी के सर्वोदय अस्पताल को कोविड एल-वन अस्पताल बनाया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत ने बताया कि वर्तमान में यहां पर 20 मरीज भर्ती हैं। संक्रमितों के मनोरंजन के लिए नई पहल करते हुए अलग से कक्ष बनाया गया है। इसमें सोशल डिस्टेंस, मास्क और सैनिटाइज व्यवस्था के साथ इंडोर गेम की शुरूआत की गई है। मनोरंजन कक्ष में टीवी लगवाया गया है। मरीज अपने कमरों से अब मनोरंजन कक्ष में पहुंचकर टीवी देख सकते हैं। इसके अलावा सुबह और शाम खेलने के लिए अन्य सुविधाएं दी गई है। तनाव और बोरियत महसूस कर रहे मरीजों को नई व्यवस्था से स्फूर्ति का अहसास हुआ है। मरीजों ने इस नई व्यवस्था से खुशी जताई है। पहले अस्पताल में 90 मरीज भर्ती थे, जिनमें से 70 की छुट्टी हो चुकी है। अब यहां पर 20 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें