फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेक्ट्रिक ट्रेन सिग्नल के लिए केबिल डालने का कार्य शुरू,लगेंगे आधुनिक सिग्नल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेल मार्ग पर जल्द ही इलेक्ट्रिक ट्रेन दौडे़गी। रेलवे विभाग इलैक्ट्रिक ट्रेन चलाने के लिए युद्घ स्तर पर कार्य कराने में जुटा है। शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर एक कंपनी के कर्मचारियों ने आधुनिक सिग्नल प्रणाली के लिए के बिल डालने का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

दिल्ली, शामली, सहारनपुर रेल मार्ग पर रेलवे विभाग ने इलैक्ट्रिक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस मार्ग पर इलैक्ट्रिक ट्रेन चलाए जाने की कवायद जारी है। दिल्ली से शामली तक विद्युत पोल लगाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। अब मार्ग पर कर्मचारी दिल्ली की और से बिजली के तार डालते आ रहे हैं। इलैक्ट्रिक ट्रेन चलाने के लिए रेलवे स्टेशन पर पुराने सिग्नल हटाकर उनकी जगह पर नए कलर लाईट सिग्नल लगाने का कार्य शुरू हो गया है। शुक्रवार को गुरूग्राम की मर्ज नामक कंपनी की देखरेख में स्टेशन पर आधुनिक सिग्नल लगाने के लिए केबिल डालने का कार्य शुरू हो गया। कांट्रेक्टर अजय सोम ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर आधुनिक कलर लाईट सिग्नल लगाने का कार्य युद्घ स्तर पर किया जा रहा है। जल्द ही इस मार्ग पर इलैक्ट्रिक ट्रेन दौडे़गी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें