संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। एसपीसी डिग्री कालेज में शनिवार को स्वनिर्मित व्यंजन की कार्यशाला हुई, जिसमें कॉलेज की छात्राओं ने स्वादिष्ट पकवान बनाकर अपनी पाक कला का परिचय दिया।
कार्यशाला में छात्राओं ने पुलाव, आलू दम, दलिया, खीर, गाजर की बर्फी, लोकी की बर्फी सहित अनेक व्यंजन बनाकर अपनी पाक कला को दर्शाया। प्रबंध समिति के पदाधिकारी श्रीनिवास चौहान, प्रहलाद सिंह और प्राचार्य डॉ़ राजलक्ष्मी ने छात्रों की पाक कला की प्रशंसा की। विभागाध्यक्ष डॉ़ पूनम चौहान ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशाला से छात्राओं में तरह-तरह के व्यंजन तैयार करने की प्रतिभा निखरती है। इस मौके पर नंदनी, ईशा, खुशी, काजल, तनु, उजमा, मुस्कान, वंशिका, रुकसार व कालेज का स्टॉफ मौजूद रहा।