बिनौली। थाना क्षेत्र के दोझा गांव में एक दबंग युवक ने घर में घुसकर एक युवती के साथ बदतमीजी कर उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी है।
मुर्सलीन पुत्र शहजाद ने थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका गांव के ही एक युवक के साथ मुकदमा चल रहा है, जिसमें गवाही चल रही है। आरोप है कि उक्त आरोपी तमंचा लेकर उनके घर में घुस आया और बहन के साथ बदतमीजी की। जब विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले को दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी