फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरुरपुर गांव में घर में घुसकर पिता-पुत्र पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सरूरपुर गांव में बाइक हटाने के विवाद पर दूसरी जाति के लोगों ने पिता- पुत्र पर हमला कर दिया। इसमें एक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर किया। कोतवाली पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

अरविंद पुत्र धन सिंह निवासी सरूरपुर गांव ने दी तहरीर में बताया कि सुबह घर के आगे झाडू़ से साफ सफाई कर रहे थे, इसी दौरान दरवाजे के सामने एक युवक नेे मोटर साइकिल खड़ी कर दी। आरोपी युवक से जब मोटर साइकिल दरवाजे के आगे से हटवाने के लिए कहा तो विपक्षी संदीप व उसके पिता ने जाति सूचक शब्द व धारदार हथियार से पीड़ित के घर पर हमला किया। इसमें पिता पुत्र घायल हो गए। इसमें धन सिंह की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर किया। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने संदीप व सुभाष के खिलाफ 307 व एससी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सड़क दुर्घटना में दंपती घायल
बागपत। ईदगाह निवासी आफताफ ने बताया दिल्ली के लिए बाइक से जा रहा था, जैसे ही खेकड़ा पाठशाला के पास पहुंचा तो सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे आफताफ व उसकी पत्नी सलमा घायल हो गई। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में दोनों की हालत स्थिर बताई गई है।
विज्ञापन

पशु तस्कर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बागपत। कोतवाली पुलिस ने पुराना कस्बे निवासी इकबाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार आरोपी घेर में पशुओं का कटान कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने मौके से पशुओं की खाल और अन्य सामान बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें