फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: घर में फंदे पर लटका मिला इंजीनियर की पत्नी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर की कृष्णा एंक्लेव में मंगलवार की सुबह प्रियंका (32) का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। इसकी सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मियों ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

मूल रूप से पोइस नंगला गांव निवासी सुमित कुमार नोएडा की कंपनी में इंजीनियर है और अपने परिवार के साथ शहर की कृष्णा एंक्लेव में रहते है। बताया कि मंगलवार की सुबह सुमित नींद से जागे तो कमरे में उनकी पत्नी प्रियंका का शव दुपट्टे से बने फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां आ गए और प्रियंका को नीचे उतरवाकर निजी अस्पताल ले गए। तभी पुलिसकर्मी भी निजी अस्पताल में पहुंच गए। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहां आए प्रियंका के पिता राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत होने के सही कारणों का पता चलेगा। प्रियंका के दो बेटे हैं, जिसमें एक 11 माह का है। उनकी सास बिमलेश बागपत ब्लॉक में क्लर्क है। इसमें जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें