ड़ौत में रेडमॉश अभियान के दौरान घरों में छापेमारी करती विद्युत विभाग की टीम
- फोटो : BARAUT
ऊर्जा निगम की टीम ने 60 घरों के कनेक्शन काटे
बड़ौत (बागपत) राजस्व वसूली और बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए ऊर्जा निगम की टीम ने रविवार को एमडी के निर्देश पर चेकिंग की। इससे बिजली चोरी करने वालों और बकायादारों में हड़कंप मचा रहा। अभियान के दौरान 60 विद्युत कनेक्शन काटे गए, जबकि 12 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी मेें एफआईआर दर्ज कराई गई।
एमडी आशुतोष निरंजन के आदेश पर रविवार को एक्सईएन प्रथम गोपाल और एक्सईएन द्वितीय सुधाकर की निगरानी में नगर और देहात क्षेत्र में राजस्व वसूली और बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग की गई। इससे बकायादारों और बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। एसडीओ राणा प्रताप ने बताया कि कश्यप चौपाल बड़ौत में सतपाल, छपरौली रोड नाले के पास मुस्तफा, निकट कश्यप चौपाल यासीन, सलीम, अहसान मानजीब, यूनूस चन्द्रपाल जोगी, कय्यूम निवासी पट्टी चौधरान, फैमुदीन ईदगाह कालोनी नाले के पास, राकेश और दिनेश निवासी बावली रोड को विद्युत लाइन पर काटे डालकर चोरी करतेे हुए पकड़ा गया। इनके खिलाफ कोतवाली पर मामला दर्ज करा दिया गया। नोडल अधिकारी सुरेन्द्र तोमर व एसडीओ राणा प्रताप ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। बिजली चोरी बर्दास्त नहीं होगी। उधर नोडल अधिकारी कपिल तोमर की देखरेख में बावली गांव में अभियान चलाकर ब्रहम ङ्क्षसह, मलूक, सेवाराम, आनन्द, तेजपाल व अजित तोमर के खिलाफ भी बकाया व बिजली चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है।