विश्वकर्मा समाज के उत्थान का संकल्प दिलाया
बड़ौत (बागपत)। गुराना रोड स्थित निर्माणाधीन विश्वकर्मा धर्मशाला के प्रांगण में अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा की ओर से विश्वकर्मा सामाजिक सम्मेलन हुआ। इसमें विश्वकर्मा समाज के उत्थान पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ वेदप्रकाश पांचाल ने कहा कि हमें सबसे पहले संगठन मजबूत करना होगा। संगठन मजबूत होगा तो तमाम समस्याओं का समाधान अपने आप हो जाएगा। इसलिए अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन धर्मशाला के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। जिससे कि जल्दी ही विश्वकर्मा धर्मशाला का निर्माण हो सकें। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह उड़ाकर सम्मानित किया गया। वह समाज की प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे विश्वकर्मा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद पांचाल ने कहा कि निर्माणाधीन विश्वकर्मा धर्मशाला के बनने में अहम योगदान हमारे मुख्य अतिथि व विश्वकर्मा पांचाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ वेदप्रकाश पांचाल का योगदान अनुसरणीय रहा है। डॉ वेदप्रकाश वास्तव में एक अनुकरणीय व्यक्तित्व के धनी हैं। जिन्होंने अपनी सात्विक सोच और पुरुषार्थ से अपने समाज का नाम रोशन किया है। उनका सभी समाज के लोगों में बहुत सम्मान है। इनके योगदान से ही धर्मशाला का निर्माण संभव हुआ है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनोद पाचाल, श्री गोपाल, राजेंद्र पांचाल, पवन शर्मा, मनोज पांचाल, महेश पांचाल, सुरेंद्र पाल सिंह, राधेश्याम, जयदेव, संजय, भूपेंद्र पांचाल, बाबूराम, रमेश पांचाल, प्रमोद पांचाल संजय पांचाल रामनिवास पांचाल सुभाष पांचाल आदि विश्वकर्मा समाज के व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समारोह अध्यक्ष रामनिवास विश्वकर्मा ने तथा संचालन प्रदेश अध्यक्ष विनोद पांचाल ने किया।