फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा निगम ने कागजों में लगवा दिया पोल, लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। कस्बे की धंधान पट्टी में विद्युत लाइन के तार लटकने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने निगम के अधिकारियों से लाइन दुरुस्त कराने की मांग की, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है, जबकि निगम के अधिकारियों ने कागजों में पोल लगाकर लाइन दुरुस्त कर दी है। लोगों ने समस्या का जल्द समाधान न होने पर धरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

धंधान पट्टी में बीते छह महीने से बिजली की लाइन के तार नीचे लटक रहे हैं, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। पट्टी के मुकेश कुमार, हरिओम, सचिन, उदयवीर और मनोज ने बताया कि 22 नवंबर को एसडीओ और 30 दिसंबर को एमडी मेरठ प्रबंध निदेशक पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम को पत्र भेजकर लाइन ठीक कराने की मांग की थी। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज की गई थी, मगर समाधान नहीं हुआ। उनका कहना है कि ऊर्जा निगम की ओर से एक पत्र मिला है जिसमें पोल लगाकर लाइन ठीक कराना दर्शाया गया है। निगम के अधिकारियों ने कागजों में पोल लगाकर लाइन ठीक कर दी है। स्थानीय लोगों ने समस्या का जल्द समाधान न होने पर निगम के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। अवर अभियंता नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार तक पोल लगवाकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें