फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से इंकार पर प्रेमिका का धरना

Mon, 18 Apr 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत थाना क्षेत्र के छछरपुर गांव मे शनिवार की रात्रि में शादी से इंकार करने पर घर पहुंची प्रेमिका धरने पर बैठ गई। इस दौरान काफी हंगामा भी हुआ। युवती की जिद देखकर आखिरकार प्रेमी और परिजन मान गए। बाद में युवती और उसके परिजनों को निकाह कराने का आश्वासन देकर लौटा दिया। वहीं इस मामले से पुलिस अज्ञानता जता रही है।  
विज्ञापन
छछरपुर गांव का एक युवक दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। दिल्ली की युवती सोनिया भी उसी कंपनी में काम करती है। दोनों में पिछले दो साल से प्रेम- प्रसंग चल रहा है। इस दौरान कई बार यह युगल साथ जीने मरने से लेकर शादी की तमाम कसमें खा चुके हैं। परिवार का दबाव पड़ा तो लड़का अपनी बात से पलट गया। फिलहाल युवक घर आया हुआ है और परिजन युवक की शादी कहीं ओर कराना चाहते हैं। 
 भनक लगते ही युवती शनिवार की रात्रि में गांव में पहुंची और युवक के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी गई। इस दौरान युवती ने युवक के परिजनों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। तो युवती जिद पर अड़ी गई और घर के बाहर धरने पर बैठ गई। सूचना पर भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ को देखकर परिजनों ने युवती को घर के अंदर बुलाया और परिजनों को सूचना देने की बात कहीं।
विज्ञापन
सूचना पर युवती के परिजन भी मौके पर पहुंचे और घंटों बातचीत के बाद दोनों परिवार शादी को सहमत हो गए। यह घटना पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही। वहीं थानाध्यक्ष वीके सिंह ने मामले से अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा जब दोनों परिवार के लोग शादी को लेकर सहमत हो गए है, तो फिर पुलिस का कोई मामला नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें