फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीघ्र भुगतान नहीं तो धरना

Sat, 10 Sep 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
विज्ञापन
गन्ने का बकाया भुगतान के लिए बैठक करते किसान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गन्ना किसानों ने बैठक कर गन्ने के बकाया का भुगतान एक सप्ताह में नहीं होने पर मिल में धरना देने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


मोहल्ला औरंगाबाद में शुक्रवार की सुबह किसान ओमकार के आवास पर गन्ना किसानों की बैठक हुई। किसानों ने कहा  सरकार एवं मिल मालिकों की मिली भगत के कारण गन्ने के बकाया का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे  किसान लगातार कर्जे में डूब बर्बादी की तरफ जा रहे हैं। 
विज्ञापन


 इसमें वक्ताअों ने कहा सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है। वह केवल मिल मालिकों से सांठ गांठ कर किसानों का उत्पीड़न करने में लगी है।
  किसानों ने कहा उत्पीड़न बर्दास्त नहीं करेंगे। यदि सरकार ने एक सप्ताह में गन्ने के बकाये का भुगतान नहीं कराया तो वह मिल में धरना शुरू करेंगे।

इसकी जिम्मेदारी मिल प्रबंध तंत्र एवं सरकार की होगी। इस बैठक में ओमकार सिंह, उपेंद्र सिंह, बिलेंद्र कुमार , सुशील कुमार, रविंद्र कुमार, कृष्णपाल सिंह, रामपाल सिंह, विजयपाल सिंह, नरसिंह आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें