बडौत। वनस्थली पब्लिक स्कूल में मंगलवार को भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ ने परिचय सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें शिक्षकों की लंबित शिकायतों का निस्तारण कराने व संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया
बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजीव तोमर ने की। संचालन राजगुरू तोमर ने किया। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय सहसंयोजक पश्चिम क्षेत्र डॉ संजय भटनागर रहे। इसमें संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ आगामी विधान सभा सम्मेलन की रूपरेखा तय की। इस दौरान वनस्थली पब्लिक स्कूल से हर्षित जैन को बड़ौत विधानसभा क्षेत्र प्रभारी, सत्येंद्र तोमर छपरौली विधानसभा, विपिन कुमार को बागपत विधानसभा क्षेत्र का दायित्व दिया। इसमें प्रकोष्ठ के सहसंयोजक पंकज शर्मा, मंडल संयोजक शैलेंद्र तोमर, आशीष तोमर, अनुज शर्मा, दीपेश जैन, विपिन शर्मा, सोनू सिंह, राजगुरु तोमर आदि शामिल रहे।