फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्राट पृथ्वीराज चौहान को गुर्जर समाज से होने का दावा, विवाद बढ़ता देख पुलिस पहुंची

विज्ञापन
बागपत के गुर्जर भवन में बिना अनुमति के कार्यक्रम कर रहे गुर्जर समाज के पदाधिकारियों से वार्ता कर? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
चमरावल रोड पर आयोजित अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के कार्यक्रम को पुलिस ने पहुंचकर रुकवाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान के गुर्जर या राजपूत होने का दावा करने का मामला तूल पकड़ रहा है। अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक नरेंद्र गुर्जर व समाजसेवी आचार्य वीरेंद्र विक्रम ने मंगलवार को चमरावल रोड पर प्रेसवार्ता में सम्राट पृथ्वीराज चौहान को गुर्जर समाज से होने के दावा किया। उन्होंने प्रशासन से पाबला बेगमाबाद गांव में गुर्जर सम्राट पृथ्वीराज चौहान का बोर्ड लगवाने की अनुमति देने की मांग की। उधर, इसे लेकर विवाद बढ़ने की आशंका पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यक्रम रुकवा दिया।
विज्ञापन

गुर्जर समाज व राजपूत समाज के लोग सम्राट पृथ्वीराज चौहान को अपने-अपने समाज का होने का दावा कर रहे है। गुर्जर समाज के लोगों ने गुर्जर सम्राट पृथ्वीराज चौहान लिखकर पाबला बेगमाबाद गांव में बोर्ड लगा दिया था। राजपूत समाज के लोगों के विरोध करने पर प्रशासन ने बोर्ड को हटवा दिया था। मंगलवार को अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक नरेंद्र गुर्जर व समाजसेवी आचार्य वीरेंद्र विक्रम ने चमरावल रोड पर एक कार्यक्रम रखा। प्रेसवार्ता करते हुए सम्राट पृथ्वीराज चौहान को गुर्जर समाज से होने का दावा करते हुए कहा कि क्षत्रिय एक वर्ण है। इसमें जाट, गुर्जर, राजपूत, यादव और मराठा जातियां आती है। उन्होंने पाबला गांव में गुर्जर सम्राट पृथ्वीराज चौहान का बोर्ड लगाने की अनुमति देने की मांग की। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कार्यक्रम के पदाधिकारियों से प्रेसवार्ता की अनुमति का पत्र मांगा। समाज के पदाधिकारी पुलिस को प्रेसवार्ता के अनुमति संबंधी कोई पत्र नहीं दिखा पाए। पुलिस ने वीडियोग्राफी कराकर प्रेसवार्ता रोक दी। इस दौरान करतार पहलवान, मास्टर श्योराज, मनोज प्रधान, योगेश गुर्जर, कृष्णपाल प्रधान, नितिन लंबरदार, हरीश पंवार, राहुल गुर्जर, रणवीर, पृथ्वी कसाना, एडवोकेट मुकेश शर्मा, नितिन फौजी, कालू, रुपेश गुर्जर, योगेंद्र, मोनू, शीशपाल भड़ाना, महेश फागना, गौरव तंवर, सुबोध मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें