फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शुरु हुई डेंगू की एलाइजा जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटीजन में डेंगू की पुष्टि होने पर मेरठ भेजा जाता था जांच के लिए एलाइजा सैंपल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। एंटीजन जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर अब मरीजों के सैंपल मेरठ नहीं भेजे जाएगे। जिला अस्पताल में एलाइजा जांच शुरू हो गई है। अब डेंगू के संदिग्धों की जांच जिला अस्पताल में कराई जा रही है। प्रतिदिन 100 से ज्यादा लोगों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में एलाइजा की जांच नहीं होने से जिले से नमूने मेरठ भेजे जाते थे। अब जिला अस्पताल में ही एलाइजा की जांच शुरू करा दी है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन जांच के लिए लोगों में से डेंगू के संदिग्धों के एलाइजा जांच जिला स्तर पर ही जा रही है। जिला स्तर पर जांच होने पर संदिग्ध मिलने वालों की जांच रिपोर्ट जल्द मिल रही है। जिससे लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुरुचि सिंह ने बताया कि जिले में 247 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। संदिग्धों के नमूने जांच के लिए मेरठ नहीं भेजे रहे हैं। अब डेंगू के संदिग्धों की एलाइजा जांच जिला अस्पताल में हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें