फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर घर में घुसकर तोड़फोड़ का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप, हंगामा
विज्ञापन

बड़ौत। नगर के पठानकोठ मोहल्ले की महिलाओं ने कोतवाली पुलिस पर नकाबपोश बदमाशों के साथ घर में घुसने और तोड़फोड़ करने, महिलाओं के साथ अभद्रता करने के आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

महिला रूकसाना, आबिदा, मेहरूनिशा, रूबी, साईन का कहना है कि गत रात्रि करीब सात बजे तीन पुलिस कर्मी अपने साथ सात नकाबपोश बदमाशों को लेकर घर में घुसे और गेट बंद करके महिलाओं के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर बताया कि पुलिस को मकान पर अवैध कब्जे की शिकायत प्राप्त हुई है। जबकि पीड़िता बानो का कहना है कि मकान में 13 साल से रह रहे हैं। हाउस टैक्स, बिजली का बिल हमारे नाम है। यह बताने के बाद भी पुलिस ने एक न सुनी। महिला का आरोप है कि घर में घुसे लोगों ने घर का सामान इधर उधर कर दिया। वहीं चौकी इंचार्ज अमोल कुमार शर्मा का कहना है कि महिलाओं का आरोप निराधार है। मकान पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली तो पुलिस पूछताछ के लिए पहुंची। कोई बाहरी व्यक्ति साथ नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें