फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अधिकारी सहित नौ में हुई कोरोना की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला अधिकारी सहित नौ में हुई कोरोना की पुष्टि
विज्ञापन

बागपत। विकास भवन में तैनात एक महिला अधिकारी सहित नौ लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 854 हो गई है तथा 16 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।
सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि बुधवार को जिले में नौ कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें एक विकास भवन में कार्यरत महिला अधिकारी भी शामिल है। नौ लोगों में कोरोना की पुष्टि होने पर जिले मे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 854 तथा 16 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमित मिलने पर संक्रमित मरीजों के क्षेत्रों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराकर गलियों को सील किया जा रहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों के एरिया के लोगों को ऐतिहात बरतने तथा मॉस्क व सोशल डिस्टेंस का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड संक्रमण से बचाव व बेहतर सुविधा के निर्देश
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने बुधवार को सर्वोदय अस्पताल एल-1 अटैच कोविड-19 केयर सेंटर में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव तथा बेहतर सुविधा देने संबंधी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को अस्पताल में भर्ती मरीजों की सही देखभाल व मधुर व्यवहार करने के निर्देेश दिए। इसमें एडीएम अमित कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. आरके टंडन, डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह, एसीएमओ डॉ. भुजवीर सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें