फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दिल्ली में चुनाव के बाद शुरू होगी एलिवेटेड सड़क

विज्ञापन
खेकड़ा ​स्थित एलीवेटेड सड़क
विज्ञापन
बागपत/खेकड़ा। दिल्ली-देहरादून इकॉनमिक कॉरिडोर की दिल्ली से खेकड़ा तक एलिवेटेड सड़क को दिल्ली के विधानसभा चुनाव के बाद वाहनों के लिए खोला जाएगा। इससे पहले खराब हुए सभी 60 शॉकर को बदलने में कर्मी जुटे हुए हैं। जिससे सड़क को वाहनों के लिए खोलने के बाद कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

इकोनॉमिक कॉरिडोर की दिल्ली के अक्षरधाम से खेकड़ा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे तक करीब 32 किमी की एलिवेटेड सड़क चार महीने पहले बनकर तैयार हो गई थी। मगर, इसको अभी तक शुरू नहीं किया जा सका है। इसको शुरू करने के लिए दो बार कार्यक्रम भी बनाया गया, मगर एक बार केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी तो दूसरी बार सांसद मनोज तिवारी व अन्य का अचानक कार्यक्रम रद्द हो गया। इस तरह एलिवेटेड सड़क को शुरू नहीं किया जा सका। इसके शुरू करने से पहले पिलर व सड़क के बीच में लगाए गए शॉकर खराब हो गए, जिनको बदलने का कार्य किया जा रहा है।
अभी तक करीब 40 शॉकर बदले जा चुके हैं और अन्य भी इस सप्ताह बदल दिए जाएंगे। मगर, सडक़ को दिल्ली के विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद ही वाहनों के लिए खोलने की बात कही जा रही है। यह जरूर है कि जहां पहले केवल हल्के वाहनों के लिए सड़क को शुरू करने की तैयारी थी। वहीं अब भारी वाहनों के लिए भी साथ में सड़क को खोल दिया जाएगा। डीएम अस्मिता लाल का कहना है कि एलिवेटेड सड़क से बागपत को काफी फायदा होगा और इसके दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें