फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह से अधर में अटका विद्युतीकरण

Sun, 21 Aug 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट।  पुसार गांव में छह माह से चल रहा विद्युतीकरण का कार्य अधर में लटका पड़ा है। गांव में कहीं विद्युत लाइन नहीं है तो कहीं ट्रांसफार्मर नहीं रखे है। इसे ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन


   गांव में छह माह पहले ऊर्जा निगम विद्युतीकरण का कार्य शुरू किया था। गांव में जर्जर विद्युत लाइन और खंभों को बदलकर दूसरे लगाए जाने थे, लेकिन यह कार्य बहुत धीमी गति से किया जा रहा है। अभी तक आधे गांव में विद्युतीकरण का कार्य हुआ है। गांव में छह नए विद्युत ट्रांसफार्मर लगने थे। इनमें तीन ट्रांसफार्मर तो लगा दिए हैं, लेकिन तीन ट्रांसफार्मर प्रधान प्रमोद कुमार के आवास पर रखे हैं।

   ग्रामीणों ने बताया गांव में विद्युतीकरण का कार्य चलने से बिजली की समस्या पैदा हो गई है। कहीं विद्युत लाइन अधूरी पड़ी है तो कहीं खंभे नहीं लगे है और कहीं पर ट्रांसफार्मर नहीं रखे गए है। ग्रामीण हरपाल, महेंद्र, सुनील, बिल्लू, रविंद्र, दिनेश, कपिल आदि ने कहा यदि शीघ्र विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण नहीं किया तो उग्र आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें