फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति 3 दिन से ठप

Wed, 17 Aug 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के खेकड़ा में  विद्युत निगम की लापरवाही के चलते नगर की आपूर्ति तीन दिन से ठप है। आक्रोशित लोगों ने एसडीओ का घेराव कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

विद्युत निगम की लापरवाही के कारण नगर की आपूर्ति बद से बदहाल होकर रह गयी है। बिजलीघर में 20 घंटे आपूर्ति रहती है, लेकिन विद्युत निगम की लापरवाही के कारण बिजलीघर में रखी जर्जर हाल मशीनों में जहां आए दिन फाल्ट होता रहता है। वही जर्जर लाइनें हर समय टूटकर दुर्घटना को न्योता दे रही है।

गत शनिवार की शाम को बिजलीघर की जर्जर हाल मशीन खराब हो गई थी। विद्युत निगम की लापरवाही के कारण मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे मशीन में आये फाल्ट को दूर कर नगर की बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इससे सभी उद्योग धंधे ठप रहे और पेयजल संकट समेत लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को आक्रोशित भाजपाइयों एवं पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सुरेंद्र सिंह धामा ने बिजलीघर में एसडीओ विद्युत वैभव हजैला का घेराव किया और ज्ञापन सौंपकर नगर की जर्जर हाल लाइनों एवं बिजलीघर की मशीनों के बदलवाने की मांग की। इसमें भाजपा नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार, अश्वनी प्रभाकर, आदेश धामा, मोहन बेेदी, अशोक श्रीवास्तव, मोहित गिरी, अजय कुमार, अरिहंत जैन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें