फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली शामली रेल मार्ग पर पहली बार पहुंची इलेक्ट्रिक ट्रेन, दैनिक यात्रियो मे खुशी का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेल मार्ग पर पहली बार इलेक्ट्रिक इंजन से युक्त ट्रेन दौड़ी। इससे दैनिक यात्रियों में खुशी का माहौल है।
रेलवे ने दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेल मार्ग पर इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने का निर्णय किया। इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने के लिए करीब तीन वर्ष से दिल्ली से शामली तक कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। खेकड़ा नगर क्षेत्र के लोग इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ने की करीब तीन वर्षों से बाट जोह रहे थे। दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलमार्ग के दैनिक यात्रियों के लिए बृस्पतिवार का दिन बेहद अच्छा रहा। शाम करीब पांच बजे 04429 पैसेंजर गाड़ी इलेक्ट्रिक इंजन के साथ खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इससे मार्ग पर इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने की शुरूआत हो गई।
विज्ञापन

इस बाबत रेलवे स्टेशन अधीक्षक बसंत कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह सहारनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन 04430 भी इलेक्ट्रिक इंजन वाली ही होगी। मार्ग से प्रत्येक शुक्रवार को निकलने वाली अजमेर- हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन भी इलेक्ट्रिक इंजन लेकर जाएगा। इन ट्रेनों के आने से न केवल मार्ग अब इलेक्ट्रिक हो गया है, बल्कि अब सभी ट्रेनों के चलने के आसार भी बन गए हैं। इससे दैनिक यात्रियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें