फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ागांव मार्ग पर इलेक्ट्रिक रेल फाटक शुरू

विज्ञापन
खेकड़ा मे बडागांव मार्ग स्थित इलेक्ट्रिक रेलवे फाटक का ट्रायल करते रेलवे विभाग के इंजीनियर - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा। रेलवे फाटक इलेक्ट्रिक होने के चलते अब गेटमैन के बिना ही ट्रेनों का आवागमन होगा। इलेक्ट्रिक फाटक ट्रेन के आने से पूर्व ही स्वत बंद हो जाएगा और ट्रेन निकलने के बाद खुल जाएगा। निर्धारित समय से इलेक्ट्रिक फाटक बंद होने और खुलने पर अब दुर्घटनाओं से भी बचाव हो सकेगा।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर में बड़ागांव रेलवे फाटक पर बुधवार को इलेक्ट्रिक फाटक चालू हो गया है। रेलवे विभाग के इंजीनियरों ने घंटों ट्रायल के बाद इलेक्ट्रिक फाटक को चालू कराया। रेलवे स्टेशन अधीक्षक चमनलाल शर्मा ने बताया कि खेकड़ा में बड़ागांव रेलवे फाटक पर बुधवार से इलेक्ट्रिक फाटक चालू करा दिया है। इलेक्ट्रिक फाटक चालू होने पर अब ट्रेनें भी तेज स्पीड के साथ दौड़ेंगी। साथ ही फाटकों पर होने वाली दुर्घटनाओं से भी बचाव हो सकेगा। बिजली चलित लिफ्ट सिस्टम लगाने से समय की बचत होगी। इलेक्ट्रिक सिग्नल से ट्रेन भी समय से दौड़ेगी। फिलहाल फाटक को खोलने में कर्मचारी को करीब पांच मिनट का समय लग जाता है। इलेक्ट्रिक फाटक ट्रेन आने से पूर्व बटन दबाने पर पलभर में बंद होगा। वहीं, ट्रेन निकलने के बाद पलभर में खुल जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें