फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में हत्या: खेत में बुजुर्ग की धारदार हथियार से सिर पर वार कर मौत के घाट उतारा, खून से लथपथ मिला शव

Mon, 05 Oct 2026 02:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के छछरपुर गांव में खेत पर रह रहे इंद्र की धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह खेत में उनका खून से लथपथ शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
बागपत पुलिस, मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के छछरपुर गांव में रविवार देर रात खेत पर रह रहे इंद्र की धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह खेत में पहुंचे एक रिक्शा चालक ने उनका खून से लथपथ शव पड़ा देखा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


खेत में मिला खून से लथपथ शव
छछरपुर गांव के प्रधान विक्रांत तोमर ने बताया कि इंद्र अविवाहित थे और खेत में नलकूप पर रहकर खेतीबाड़ी से गुजर-बसर करते थे। सोमवार सुबह करीब छह बजे दूसरे गांव का एक रिक्शा चालक खेत में पहुंचा। वहां इंद्र का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

यह भी पढ़ें: पुलिस भर्ती की परीक्षा मेरठ: आठ अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ी, दो के पैर में फ्रैक्चर; 828 ने लगाई 4.8 किमी दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत पुलिस, मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सिर पर धारदार हथियार से किया वार
ग्रामीणों के अनुसार इंद्र के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया था, जिससे उनकी मौत हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस हत्या के कारण और वारदात में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

तीन भाइयों में सबसे छोटे थे इंद्र
प्रधान ने बताया कि इंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और अविवाहित होने के कारण अकेले ही रहते थे। वह खेत में बने नलकूप पर रहकर खेती करते थे। उनके भतीजे डीडीए से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं।

कई बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस
सीओ अंशु जैन ने बताया कि घटना की कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों को जुटा रही है। उन्होंने जल्द घटना का खुलासा करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें