फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका लगवाने के लिए उत्साहित नजर आए बुजुर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत /बड़ौत। जिले में तीन केंद्रों में पंजीकरण कराने वाले बुजुर्गों का टीकाकरण किया गया। तीन सौ के लक्ष्य के सापेक्ष 173 लोगों ने टीका लगवाया। बुजुर्गों में उत्साह का माहौल रहा। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि बड़ौत में दो और बागपत में एक सेंटर टीकाकरण के लिए बनाया है।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए सरकार के निर्देशानुसार कोविड-19 टीकाकरण का तृतीय चरण सोमवार से शुरू हुआ। नगर में सीएचसी के अलावा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित आस्था नर्सिग होम में 250 रुपये खर्च में पहली डोज लगाई। कोताना रोड पर स्थित सीएचसी में निशुल्क टीकाकरण किया। तृतीय चरण में हाईवे स्थित आस्था अस्पताल में 250 रुपये खर्च करके 60 साल के ऊपर के लोगों ने पहली डोज लगवाई। इस दौरान टीकाकरण के बाद बुजुर्ग खुश नजर आए। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि 60 साल से ऊपर के पंजीकृत पांच लोगों को टीका लगाया। आस्था अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनिल जैन ने बताया कि 49 लोगों ने टीकाकरण किया।
इनसेट
इस तरह हुआ टीकाकरण
स्थान लक्ष्य टीकाकरण
जिला अस्पताल 100 77
बड़ौत सीएचसी 100 75
आस्था हॉस्पिटल 100 45
इनसेट
74 महिलाओं ने भी कराया टीकाकरण
बागपत। तीनों केंद्रों में 74 महिलाओं ने भी टीकाकरण कराया। जिला अस्पताल में 27, बड़ौत सीएचसी में 29 और आस्था अस्पताल में 18 महिलाओं ने टीकाकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें