दोघट (बागपत)। गैडबरा गांव के बस स्टैंड पर रविवार को हुई दुर्घटना में घायल बच्ची की भी मेरठ के सुभारती अस्पताल में दम तोड़ दिया।
रविवार को गैडबरा बस स्टैंड पर किसी वाहन ने एक बाइक में टक्कर मारी। इसमें बाइक सवार इरफान निवासी पलड़ा की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि उसकी पत्नी नजमा और नजमा की भतीजी पसौड़ा (गाजियाबाद) निवासी केफिया नौ वर्ष घायल हो गई थी। घायल नजमा और उसकी भतीजी का मेरठ के सुभारती अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां रविवार की रात में केफिया ने दम तोड़ दिया। परिजन केफिया के शव को पसौड़ा गाजियाबाद ले गए।