फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मतदाता पुनरीक्षण अभियान में जिले में बढ़े आठ हजार वोटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में 27 अक्तूबर से चलाए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत 25 नवंबर तक आठ हजार नए मतदाता बढ़ गए हैं जबकि 785 आवेदन नाम कटवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मतदान केंद्रों पर शिविर लगाकर 18 वर्ष आयु पूरी कर चुके नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराया जा रहा है और मतदाताओं के नाम में संशोधन और एक से अधिक स्थान पर वोट होने वाले वोटर के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। जिले में 27 अक्तूबर से चल रहे अभियान में 25 नवंबर तक आठ हजार नए मतदाता बढ़ गए है। इनमें 8157 वोटर का नाम पहली बार वोटर लिस्ट में शामिल किया गया है और 1200 मतदाताओं ने अपने नाम व पते में संशोधन कराया है। अभियान के अंतर्गत 785 फार्म नाम कटवाने के लिए जमा कराए गए हैं। जिले में रविवार को भी सभी मतदान केंद्रों पर विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाकर मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे।
दो बीएलओ का वेतन रोकने के निर्देश
बागपत। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय आदर्श नंगला के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। मतदान केंद्र पर तैनात बीएलओ ऋतु और अशोक कुमार के फार्म छह, सात और आठ के बारे में संतोषजनक जवाब न देने पर वेतन रोकने के निर्देश और प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है। इसके अलावा सुपरवाइजर गौरव को नोटिस देने के निर्देश दिए। इसके अलावा डीएम ने चौधरी चरण सिंह राजकीय महाविद्यालय में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरुकता की शपथ दिलाई। संवाद
विज्ञापन

स्कूल कालेज में अभियान चलाने के निर्देश
बागपत। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को स्कूल और कॉलेज में विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक फार्म भरवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रविवार के अलावा 2 दिसंबर, 3 दिसंबर पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए जाएंगे। 26 दिसंबर को आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें