फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आठ अफसर बैठक से रहे अनुपस्थित, स्पष्टीकरण मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
-मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की बैठक में नहीं पहुंचे थे अफसर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक से आठ अधिकारी अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने इन अफसरों को नोटिस जारी किया है। तीन दिन में स्पष्टीकरण न देने पर वेतन रोकने और विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

यह बैठक नौ जून को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई थी। इसका उद्देश्य दोनों महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना था। सभी विभागीय अधिकारियों को इसमें उपस्थित रहने के लिए बुलाया गया था। लेकिन आठ अधिकारियों ने बैठक से दूरी बनाए रखी। मुख्य विकास अधिकारी ने इस अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया। उन्होंने जिलाधिकारी के निर्देश पर अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस भेजे। नोटिस में तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण न मिलने पर वेतन रोकने और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी शामिल हैं। अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग और बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) भी नदारद रहे। बीडीओ छपरौली और प्रधानाचार्य राजकीय पॉलीटेक्निक कोताना को भी नोटिस मिला है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी और जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी भी अनुपस्थित थे। अधिशासी अधिकारी बागपत को भी इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें