फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच जुलाई को लगेंगे आठ लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में एक साथ आठ लाख पौधरोपण की तैयारी है। पांच जुलाई को 26 विभाग एक साथ पौधरोपण करेंगे। वन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पौध तैयार कर ली गई है। वन विभाग की नर्सरियों से विभागीय कर्मचारियों को वाहन ले जाकर पौधे प्राप्त करने होंगे। इसके बाद खुदवाए गए गड्ढों में पौधरोपण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

इस तरह बांटा गया लक्ष्य
विभाग लक्ष्य
ग्राम्य विकास 432594
कृषि विभाग 82820
राजस्व विभाग 49200
पंचायती राज 49200
उद्यान विभाग 29900
रेलवे विभाग 25900
उच्च शिक्षा 16100
नगर विकास 14300
स्वास्थ्य विभाग 12400
पर्यावरण 11500
लोक निर्माण 10500
जल शक्ति 10500
यहां से मिलेंगे पौधे
बागपत। वन विभाग की पौधशाला इदरीशपुर, संतनगर, सरौरा, अलावलपुर, डौला, निवाड़ा और मुबारिकपुर में पौध तैयार की गई है।
यह पौधे किए तैयार
बागपत। वन विभाग ने शीशम, खैर, कचनार, अर्जुन, आंवला, सागौन, अमरूद, यूकेलिप्टस, सहजन, जामुन, बेर, महुआ, सेमल, पीपल, इमली, कदम, बरगद, जंगल जलेबी, शहतूत, हार श्रंगार, नीम समेत अन्य पौधे तैयार किए गए हैं।
वन विभाग ने की पूरी तैयारी
बागपत। बागपत रेंज के वनाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि गड्ढे तैयार कराए गए हैं। पौध तैयार है। एक साथ पौधरोपण होगा। इसके लिए वन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें