फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने जुलूस निकालकर किया डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर किया डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी का विरोध
विज्ञापन

बागपत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी का विरोध किया। जिलाध्यक्ष डॉ. युनूस चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है।
विज्ञापन

बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कोर्ट रोड से नारेबाजी करते हुए सदर तहसील पहुंचे। वक्ताओं ने कहा कि 25 मार्च 2020 के बाद से लगातार तेल के दामों में की जा रही बढ़ोत्तरी को वापस लिया जाना चाहिए। जिससे किसान बेहद परेशान हैं सरकार का रवैया बेहद निराशाजनक है। कोरोना संक्रमण काल में डीजल के दाम बढ़ाकर आम आदमी को बड़ी चोट दी गई है। वक्ताओं ने कहा कि तीन माह पहले लॉकडाउन लगाए जाने के बाद पेट्रोल व डीजल पर उत्पाद शुल्क को बार-बार बढ़ाकर मुनाफाखोरी की जा रही है। इस दौरान यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप गुर्जर, सतपाल पथौलिया, कुश कश्यप, फरीद बेग, मनीष शर्मा, शहजाद, मोनू, इमरान, मनीष शर्मा, समीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें