बागपत। कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। निबाली गांव में आशा कार्यकर्ता और बड़ागांव में सास-बहू सहित जिले में आठ संक्रमित मिले हैं। अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 441 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने कांटेक्ट ट्रेसिंग और सर्वे कार्य कराया। संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि बड़ा गांव में सास-बहू को कोरोना की पुष्टि होने के बाद कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। खेकड़ा क्षेत्र के गढ़ी कलंजरी गांव में एक, रमाला क्षेत्र के कंडेरा गांव में एक, बड़ौत नगर में एक, छपरौली में दो सहित रविवार का जिले में संक्रमण के आठ मामले आए हैं। संक्रमितों को कोविड अस्पताल शिफ्ट किया गया है। सर्वे का कार्य कराया गया। संक्रमित क्षेत्रों में सैनिटाइज अभियान चलाया गया है।