बागपत में ईद उल फितर का त्योहार भाईचारे के साथ मनाया गया। ईदगाह पर लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। शहर काजी हबीबुर्ररहमान ने नमाज अदा कराई। देश में अमन और चैन की दुआ कराई। जिलेभर में ईद मिलन समारोह आयोजित किए गए।
बृहस्पतिवार को ईदगाह कॉलोनी के निकट ईदगाह रोड पर नमाज अदा हुई। डीएम ह्दय शंकर तिवारी, एसपी पूनम, बसपा के बागपत विधानसभा प्रभारी अहमद हमीद, चेयरमैन रोजूद्दीन, सईद अहमद, सपा जिलाध्यक्ष डॉ एसपी यादव, बागपत से प्रत्याशी डॉ कुलदीप उज्ज्वल, डॉ रियासत अली, बसपा नेता विक्रम भाटी, बबलू कौशिक, हाजी फिरोज खां मौजूद रहे।
हारूण सिद्दीकि, अशोक चौहान, सुरेंद्र वर्मा, अनीस, नदीम, सलीम, फिरोज खां, फुरकान और उस्मान ने ईद की मुबारकबाद दी। विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने-अपने कैंप लगाएं। डीएम ने कहा कि ईद जैसे पवित्र त्योहारों से समाज में भाईचारा, सौहार्द और आपसी एकता की भावना बढ़ती है। हमारे मुल्क का हर त्योहार आपस में मिलजुल कर रहने की नसीहत देता है।
उन्होंने कहा कि ईद का मतलब है खुशी। ईद के मौके पर ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच खुशियां बांटनी चाहिए। बागपत और आसपास के क्षेत्र मेें आयोजित ईद मिलन समारोह में डीएम हृदय शंकर तिवारी और एसपी पूनम भी शामिल हुई। दोघट के टीकरी कसबे में ईद की नमाज प्रात: आठ बजे हुई। सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने अमनो अमान की शांति के लिए दुआ मांगी। चेयरमैन राजबाला चौधरी ईदगाह पर पहुंची और लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। संचालन कय्यूम पहलवान ने किया।
नगर पंचायत टीकरी के अधिशासी अभियंता वेदप्रकाश, हाफिज, इकराम, कय्यूम पहलवान, दिनेश राठी, सोनू शर्मा, वीरेंद्र, साहिद बेग, गय्यूर और लालू आदि उपस्थित रहे। दाहा। दोघट में चेयरमैन पिंटू चौधरी, इकराम प्रधान, मांगेराम प्रधान, कृष्ण प्रधान, शाहिदा, सुशील राणा ने ईद की बधाई दी।