फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज खुशियों की ईद, घरों में ही पढ़ी जाएगी नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। आज खुशियों की ईद मनाई जाएगी। लॉकडाउन के कारण ईदगाह पर नमाज नहीं होगी। शहर काजी हबीबुर्रहमान ने कहा कि लोग घरों में ही नमाज पढ़ें। पुलिस-प्रशासन का पूरी तरह साथ देने का काम करें।
विज्ञापन

रमजान माह के बाद ईद का त्योहार सोमवार को मनाया जाएगा। शहर काजी ने कहा कि जिलेभर में लोगों से अपील की गई है कि वह घरों में ईद की नमाज पढ़ें। ईदगाह पर नमाज नहीं होगी। गणमान्य लोगों से उन्होंने कहा कि वह समाज को जागरूक करें और पुलिस-प्रशासन का साथ दें। मस्जिदों और ईदगाह पर नहीं आएं। शहर काजी हबीबुर्रहमान ने कहा कि अपने घरों में सुबह सात से आठ बजे के बीच नमाज पढ़ें। शहर काजी ने कहा कि एक साथ पांच से ज्यादा लोग नमाज न पढ़ें और लॉकडाउन के नियम और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
ईद पर बाजार में बढ़ी खरीदारी
बागपत। ईद के त्योहार को देखते हुए रविवार को बाजार में खरीदारी बढ़ी। जरूरत का सामान खरीदने के लिए लोग जुटे। पुलिस ने सोशल डिस्टेंश का पालन कराया।
तैनात रहेगी पुलिस, शांति व्यवस्था के लिए फ्लैग मार्च
बागपत। ईद के त्योहार पर जिलेभर में पुलिस तैनात रहेगी। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस धर्मस्थलों के आसपास रहेगी। उधर, रविवार को जिलेभर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें