फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद-उल-फितर: तीन जोन और 11 सेक्टर में बांटा जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने ईद उल फितर के मद्देनजर जिले को तीन जोन और 11 सेक्टर में बांट कर सभी मजिस्ट्रेटों को जिम्मेदारी सौंपी है। निर्देश दिए है कि किसी भी मस्जिद और ईदगाह पर भीड़ एकत्र न हो। कानून व्यवस्था बनाने के लिए धर्मगुरुओं से संवाद कर शांति व्यवस्था बनाएं।
विज्ञापन

डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि तीनों एसडीएम अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर लॉकडाउन का पालन कराएंगे। कोई भी सूचना मिलने पर उसका तुरंत समाधान कराएंगे। सभी एसडीएम, कानूनगो व लेखपाल के माध्यम से क्षेत्र में सतर्कता बरतेंगे। जोनल मजिस्ट्रेट किसी भी महत्वपूर्ण सूचना के बारे में डीएम व एसपी को अवगत कराएंगे। सभी नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था कराकर सड़कों से ईंट, पत्थर आदि सामग्री हटवाकर स्ट्रीट लाइट लगवाने व पानी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। जिला पूर्ति अधिकारी को पेट्रोल पंप पर नोटिस चस्पा कर खुले में बिक्री न करने तथा सीएमओ को सभी सीएचसी व पीएचसी पर पर्याप्त पैरा मेडिकल स्टाफ व दवाईयों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सीवीओ को गोशालाओं का निरीक्षण कर खुले में घूमने वाले गोवंश को आश्रय स्थलों पर संरक्षित करने के निर्देश दिए है।
इसके अलावा अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खंड को अधिशासी अभियंता, जेई व अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर सर्तकता बरतने, डीपीआरओ को ग्रामीण इलाकों में सफाई व्यवस्था कराने, एरआरटीओ को भ्रमणशील रहते हुए आपातकाल में वाहनों की व्यवस्था कराने व ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को कानून व अग्निशमन की व्यवस्था के अलावा बीट सूचना, अधिसूचना इकाई के सक्रिय कर अफवाह फैलाने व सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें