फोटो नंबर 13केएआर 3
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे में सर्वखाप ब्राह्मण समाज के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शुक्रवार को सम्मान समारोह हुआ, जिसमें सभी ने समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पंडित उमेश ने कहा कि नरेश शर्मा को समाज ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह महत्वपूर्ण है। उन्होंने नवनियुक्त चौधरी से समाज को संगठित रख उत्थान, शिक्षा प्रसार, सामाजिक सुधार एवं पारस्परिक सहयोग देने की अपील की। पंडित अनुज शर्मा ने कहा कि समाज की असली शक्ति उसकी एकता, शिक्षा और संस्कारों में निहित है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक जिम्मेदारियों को समझकर संगठन को मजबूत बनाने और समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त कर नई पीढ़ी को संस्कार एवं शिक्षा से जोड़कर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। ब्राह्मण समाज के चौधरी पंडित नरेश शर्मा, नवनियुक्त थांबा चौधरी पंडित पुनीत शर्मा व पंडित अश्वनी कौशिक को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर जयंत शर्मा, अनिल शर्मा, मनीष शर्मा, मनोज धामा, पंडित सुनील दत्त शर्मा, प्रवेश शर्मा, पीयूष शर्मा, आचार्य पंडित अंबे प्रसाद आदि मौजूद रहे।