फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन: प्रवेश कराने के लिए आज आखिरी दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। जिले के कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। पहली मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश का सोमवार को आखिरी मौका है, क्योंकि सीसीएसयू की ओर से प्रवेश के लिए 18 अगस्त तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन

जिले के 21 कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की बीए, बीएससी व बीकॉम समेत अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीसीएसयू की ओर से 13 जून से शुरू कर दी थी। पहले 31 जुलाई तक प्रवेश के लिए पंजीकरण कराए गए। इसके बाद कॉलेजों ने पहली मेरिट तैयार की और सात जुलाई को जारी कर दी थी। इसके बाद आठ अगस्त से कॉलेजों में प्रवेश शुरू हो गए। कॉलेजों में अभी तक करीब 50 फीसदी छात्र-छात्राएं प्रवेश ले चुके हैं। जैन स्थानकवासी डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर प्रवित्रा खत्री ने बताया कि सीसीएसयू की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि पहली मेरिट की प्रवेश प्रक्रिया 18 अगस्त तक पूरी की जाएगी, इसलिए इस मेरिट में शामिल छात्र-छात्राएं सोमवार को संबंधित कॉलेज में पहुंचकर प्रवेश सुनिश्चित करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें