फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: छात्राएं बनीं एक दिन की बीईओ, प्रधानाध्यापक और एएनएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हिसावदा गांव के कंपोजिट विद्यालय की छात्राओं को एक दिन का अफसर बनाया गया। छात्राओं ने एक दिन के लिए कुर्सी पर बैठकर कार्य किया और जितनी कमियां थीं, उन्हें दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

हिसावदा गांव के कंपोजिट विद्यालय की छात्राओं को खंड शिक्षा अधिकारी, एएनएम, प्रधानाध्यापक, उप प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इनमें वंशिका को विद्यालय की प्रधानाध्यापक व ईशरा को उप प्रधानाध्यापक बनाया गया। छात्राओं ने विद्यालय का निरीक्षण किया और जो खामियां थीं, उन्हें दूर करने के निर्देश दिए। वहीं मीनाक्षी ने पिलाना ब्लॉक में पहुंचकर खंड शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी संभाली।
छात्रा ने अभिलेखों को देखा और सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने, कार्य को समय से करने व लंबित मामलों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इनके अलावा वंदना को एएनएम की कुर्सी पर बैठाया गया और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार करने के लिए सुझाव दिए। इस दौरान प्रधानाध्यापक सरिता देवी, मनोज कुमार, नीतू पंवार, वीनस, अनिल कुमार, सोनू कुमार और अंकित ढाका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें