फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अमर उजाला ने मेधावी छात्र-छात्राओं का किया सम्मान

विज्ञापन
बड़ौली के उज्ज्वला होटल में अमर उजाला भविष्य ज्योति समारोह में गुरूकुल इंटरनेशनल स्कूल जिवाना क - फोटो : mathura
विज्ञापन
बागपत। अमर उजाला भविष्य ज्योति समारोह में शनिवार को सीबीएसई बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने मेधावियों को भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

बड़ौली में उज्ज्वला होटल में आयोजित समारोह का शुभारंभ डीएम अस्मिता लाल, बीएसए गीता चौधरी, एसडीएम भावना सिंह, पीआईईटी के वाइस चेयरमैन राकेश तायल व वर्धा ज्योति सिटी बड़ौत के राजीव तोमर ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर किया। उन्होंने लूंब एल्पाइन पब्लिक स्कूल की टॉपर छात्रा वंशिका चौधरी को प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में शुभम तायल, संदीप मित्तल, अमित दुबे, रवि धवन, संदीप चौधरी, रोहित शर्मा व संदीप बिंद्रा ने जिलेभर से आए मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतिक चिन्ह व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान धीरज उज्जवल, राजू तोमर सिरसली, जितेंद्र तोमर, सुभाष नैन व गौरव तोमर आदि मौजूद रहे।


लक्ष्य करें तय, मिलेगी सफलता : डीएम
डीएम अस्मिता लाल ने कहा कि विद्यार्थियों को लक्ष्य तय करना चाहिए और उसको पाने के लिए मेहनत करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। ऐसा हो सकता है कि कई बार हारना भी पड़े लेकिन हार से निराश नहीं होना चाहिए। जीवन में हार-जीत तो होती है, इसलिए विद्यार्थियों को कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए और हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए। कभी असफलता मिले तो उसे भी सकारात्मक रूप में देखकर उससे कुछ सीखना चाहिए। कहा कि मेहनत करने से हर सपना पूरा होता है। उन्होंने पढ़ाई के साथ ही अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने के लिए कहा।
विज्ञापन



विद्यार्थियों की सफलता से समाज को मिलती है नई दिशा : बीएसए
बीएसए गीता चौधरी ने कहा कि जब विद्यार्थी सफलता प्राप्त करते हैं तो समाज को नई दिशा मिलती है क्योंकि वह समाज और देश का भविष्य हैं। उनके कंधों पर ही समाज व देश की नींव टिकी रहती है, इसलिए विद्यार्थियों को एक लक्ष्य निर्धारित कर शिक्षा को प्राप्त करना चाहिए। शिक्षा प्राप्त करेंगे तो वे आगे भी बढ़ सकेंगे।


सोशल मीडिया को केवल पढ़ाई के लिए इस्तेमाल करें : एसडीएम
बड़ौत एसडीएम भावना सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए और सोशल मीडिया से दूर रहना चाहिए। सोशल मीडिया से पढ़ाई में रुकावट आती है। इसका इस्तेमाल केवल पढ़ाई के लिए किया जाए। अब विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई करने के लिए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए क्योंकि यह उनके पास आगे बढ़ने का मौका है।
विद्यार्थियों को मिलेगी कार्यक्रम से प्रेरणा : राकेश
पीआईईटी के वाइस चेयरमैन राकेश तायल ने कहा कि मेधावियों के सम्मान के लिए यह पहल अच्छी है। इससे विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामना देते हुए शिक्षा पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ ही देश व दुनिया में होने वाली गतिविधियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।





ये भी रहे सहयोगी

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में कोणार्क विद्यापीठ खेकड़ा के प्रबंधक देवेंद्र धामा, ग्रोवेल स्कूल बड़ौत के प्रबंधक विश्वास चौधरी व वर्धा ज्योति सिटी बड़ौत के प्रबंधक राजीव तोमर का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें