शामली। अलीगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जनपद के खिलाड़ी अभिमन्यु खैवाल ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। शामली पहुंचने पर खिलाड़ी का स्वागत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विजेता खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करेगा।
14 से 16 अक्तूबर के बीच अलीगढ़ जनपद में 69वीं प्रदेश स्तरीय माध्यमिक विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें होली चाइल्ड इंटर कॉलेज लपराना के छात्र अभिमन्यु खैवाल ने अंडर-17 वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीतकर कॉलेज व जनपद का नाम रोशन किया। अभिमन्यु सहारनपुर मंडल की ओर से खेलते हुए गोरखपुर, बनारस, अलीगढ़ व प्रयागराज और आजमगढ़ मंडल के खिलाड़ियों को पराजित करते हुए पांच में से पांच मैच जीतकर राज्य स्तरी चैंपियन बने। कॉलेज प्रबंधक जबर सिंह खैवाल व प्रधानाचार्य कुलदीप तोमर ने खिलाड़ी का सम्मान करते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीतने के लिए प्रेरित किया।