फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में सफलता के लिए शिक्षा जरूरी : भीष्मपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
-तमेलागढ़ी गांव के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेमोरियल इंटर कॉलेज में हुआ तीन दिवसीय यज्ञ
विज्ञापन

फोटो-तीन
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट/दाहा। तमेलागढ़ी गांव के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल इंटर काॅलेज में शनिवार को तीन दिवसीय महायज्ञ किया गया। यज्ञ में लोगों ने आहुति देकर सुख शांति की कामना की।
विज्ञापन

ब्रह्मा आचार्य विनोद कुमार शास्त्री ने यज्ञ विधि-विधान से कराया, यजमान सूर्यकांत रहे। सजक समाज के संस्थापक भीष्मपाल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें उनके जीवन से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। शिक्षा का ज्ञान सर्वोपरि है और शिक्षा के बिना जीवन में सफलता प्राप्त नहीं की जा सकती है। आचार्य विनोद कुमार शास्त्री ने बच्चों को शिवाजी महाराज के जीवन से सीख लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करने और गुरुओं का आदर सत्कार व अपने से बड़ों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। वहीं छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्रधानाचार्य रुकमपाल सिंह यादव, प्रबंधक देवेेंद्र सिंह, आनंद छिल्लर, सोमपाल राणा, जितेंद्र आर्य, राजीव प्रधान, उदयवीर सिंह, रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें