फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में ई-रिक्शा से लग रहे जाम

विज्ञापन
बड़ौत में बिना रजिस्ट्रेशन के दौड़ती ई-रिक्शा। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
नगर में ई-रिक्शा से लग रहे जाम
विज्ञापन

बड़ौत। नगर में ई-रिक्शाओं की बढ़ती संख्या आमजन के लिए मुसीबत बन रही हैं। ई-रिक्शा सड़कों पर आड़े-तिरछे खड़ी किए जाने के कारण जाम की समस्या बढ़ा रही हैं। लाख कोशिशों के बावजूद नगर पालिका प्रशासन इन पर अंकुश लगाने में नाकाब हो रही है।
विज्ञापन

नगर में फिलहाल चार से पांच हजार ई-रिक्शा सड़कों पर दौड़ रही हैं। जबकि नगर पालिका परिषद प्रशासन में महज 187 ई-रिक्शा का ही रजिस्ट्रेशन है। सबसे बड़ी बात यह है कि ई-रिक्शा को नाबालिग यात्रियों को भरकर दौड़ा रहे हैं। नगर पालिका के कर निर्धारण अधिकारी नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि वे इनके रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अभियान चला रहे हैं लेकिन चालकों की नगर पालिका परिषद के अधिकारियों पर नजर पड़ते ही वह दूसरे रास्ते से भाग जाते हैं। उन्होंने कहा कि 187 ई-रिक्शाओं का रजिस्ट्रेशन हुआ है। अब सख्ती से रजिस्ट्रेशन को लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें