फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ईको की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, छात्र की मौत और नौ घायल

Thu, 20 Feb 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
चमरावल धौली प्याऊ मार्ग ई-रिक्शा पलटने से तनिस की मौत के बाद विलाप करते परिजन। संवाद
विज्ञापन
रटौल(बागपत)। चमरावल-सहबानपुर मार्ग पर ईको कार की टक्कर से ई-रिक्शा खाई में पलट गया। इस हादसे में ईको में बैठे सातवीं कक्षा के छात्र तनिश (12) की मौत हो गई, जबकि उसकी मां, भाई समेत नौ सवारी घायल हो गईं। घायलों का पिलाना सीएचसी में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

दिल्ली के करावलनगर की रहने वाली मनीषा ने बताया कि वह अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने चमरावल गांव में अपने भाई जयप्रकाश के घर बच्चों समेत आई थी। शादी समारोह के बाद बुधवार की सुबह मनीषा ने अपने बेटे तनिश, सागर, देवरानी राखी, हर्ष के साथ ई-रिक्शा में बैठकर वापस घर जा रही थी। उनकी ई रिक्शा चमरावल-सबहानपुर मार्ग पर सुभानपुर गांव के पास पहुंची तो सामने से आ रही ईको कार ने टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही ई रिक्शा खाई में पलट कर खंभे से टकरा गई। इस हादसे में तनिश की सिर में खंभा लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हर्ष, सागर, राखी, अनीता, लक्ष्मी, प्रिय, कमलेश, रमेश और ई रिक्शा चालक शहजाद निवासी चमरावल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस ने घायलों का पिलाना सीएचसी में उपचार कराया। हादसे के बाद चालक अपनी ईको लेकर भाग गया। उधर, चांदीनगर पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


हंगामा कर पुलिस को शव ले जाने से रोका
हादसे की सूचना पर चमरावल गांव के रिश्तेदार भी काफी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने शव की गाड़ी रोककर घेराव करते हुए हंगामा किया और पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद चांदीनगर पुलिस ने अधिकारियों से वार्ता करने के बाद छात्र का शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें