फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर मीतली बस स्टैंड पर कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बसा टीकरी गांव के प्रधान राकेश ने बताया कि उनके गांव का रहने वाला कृष्ण (45) पुत्र ओमपाल ई-रिक्शा चलाता था। वह रविवार रात मीतली बस स्टैंड पर यात्री के इंतजार में खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने कृष्ण की ई-रिक्शा को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अग्रवाल मंडी टटीरी के निजी अस्पताल ले गए। वहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर एक युवक को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी रवि रतन का कहना है कि घायल के परिजन की तहरीर पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें