फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा और थ्री व्हीलर से जाम, दुकानों में बैठे रहते है यातायात पुलिस कर्मी

विज्ञापन
बागपत के बड़ौत रोड पर लगी ई-रिक्शों की लाइन - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- राष्ट्र वंदना चौक पर बड़ौत, मेरठ व दिल्ली रोड पर ट्रैफिक पुलिस के सामने ही खड़े रहते है ई-रिक्शा और थ्री व्हीलर
विज्ञापन

- पीआरडी जवान संभालते है व्यवस्था, दिन भर जाम से जूझते रहते हैं लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। राष्ट्र वंदना चौक पर नेशनल हाईवे पर ही थ्री व्हीलर व ई-रिक्शा स्टैंड बन गया है। इससे दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। रोजाना लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। हालात यह है कि पुलिस कर्मी दुकानों में आराम से बैठे रहते है। पीआरडी के जवानों के हाथ में ट्रैफिक व्यवस्था रहती है।
बागपत नगर में करीब 200 ई-रिक्शा है तो 80 से ज्यादा थ्री व्हीलर है। यह राष्ट्र वंदना चौक पर बड़ौत रोड, मेरठ रोड व दिल्ली रोड पर खड़े रहते है। इससे रोजाना जाम लगता है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी मौजूद रहते है, लेकिन ई-रिक्शा व थ्री व्हीलर को व्यवस्थित खड़े कराने की जहमत तक नहीं उठाते है। राष्ट्र वंदना चौक से मेरठ रोड व दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार में दिनभर काफी लंबा जाम लगा हुआ था। इसमें सैकड़ों वाहन फंसे हुए थे। मगर, ट्रैफिक पुलिस कर्मी आराम से दुकान में बैठकर मोबाइल में मस्त था। ट्रैफिक व्यवस्था का जिम्मा पीआरडी के जवानों पर छोड़ दिया जाता है। इस कारण वाहन चालकों को रोजाना परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

एंबुलेंस भी रोजाना फंस रही, मरीजों की जान का जोखिम
नेशनल हाईवे के ऊपर ही ई-रिक्शा व थ्री व्हीलर खड़े रहने के कारण जहां रोजाना जाम लग रहा है, वहीं एंबुलेंस भी रोजाना ही फंस रही है। इससे मरीज की जान का जोखिम भी रहता है। इसके बावजूद भी ट्रैफिक पुलिस कर्मियों पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। किसी अधिकारी के वहां से गुजरने पर जरूर पुलिस सक्रिय हो जाती है और सड़क पर खड़े वाहनों को हटवा देती है।
विज्ञापन

पुलिस कर्मी ड्यूटी करते है और वह सड़क पर ही रहते है। यातायात को व्यवस्थित कराया जाता है। अगर कोई अव्यवस्था है तो उसको ठीक किया जाएगा। - सुमन, यातायात पुलिस प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें