फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में आग से लाखों का नुकसान

Mon, 24 Apr 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुकान में आग के बाद खाक हुआ सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बा में टेलर की दुकान में अचानक आग लग गई। इससे कीमती कपड़े समेत करीब ढाई लाख रुपये का सामान जल गया। घटना की पुलिस से शिकायत की गई है। कस्बे के पट्टी भरभानियां निवासी पिंटू ने बताया कि शनिवार रात वह दुकान बंद करके घर पर गया था।
विज्ञापन


देर रात दुकान में आग लग गई। पड़ोस के लोगों को घटना की जानकारी दी। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक सिलाई मशीन, इनवेटर, कपड़े और अन्य सामान जल गया। आग कब और कैसे लगी, इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है।

नगर पंचायत चेयरपर्सन सीमा देवी, भाकियू के नगर अध्यक्ष हिम्मत सिंह, समाजसेवी विक्रम आर्य, सभासद राकेश, वीरेंद्र कुमार ने प्रशासनिक अफसरों से मुआवजे की मांग की है। उधर, कुछ लोगों ने कहा कि पुलिस कंट्रोल रूम (100) पर कॉल कर घटना की जानकारी देने का प्रयास किया गया। मगर फोन रिसीव नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें