फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मनचले की धमकी से छात्रा पढ़ाई छोड़कर घर में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
-शादी से इंकार करने पर दी परिवार समेत मौत के घाट उतारने की धमकी दी
विज्ञापन


-पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मनचले ने शादी से इंकार करने पर एक छात्रा को उसके घर में घुसकर परिवार समेत मौत के घाट उतारने की धमकी दे डाली। इससे छात्रा व उसका परिवार दहशत में है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती बड़ौत के एक कॉलेज में बीए की छात्रा है। छात्रा ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसके गांव का एक युवक कॉलेज में जाते हुए अश्लील हरकत करता था। इससे परेशान होकर कॉलेज में पढ़ाई करना छोड़ दिया। छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई तो परिजन युवक के घर पर शिकायत करने पहुंचे, उनके साथ हाथापाई का प्रयास किया। इससे डरकर छात्रा ने पढ़ाई छोड़ दी और वह घर में कैद हो गई। आरोप लगाया कि दो दिन पहले युवक रात के समय घर में घुस गया और शादी करने का दबाव बनाने लगा। छात्रा ने जब शादी से इंकार किया तो युवक नेे परिवार समेत मौत के घाट उतारने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर आरोपी मोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें