फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई ग्रामीणों के मकान पर गिरी बिजली 

Thu, 09 Mar 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
वाजिदपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से जला लैपटाप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत के वाजिदपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम बारिश के बीच बड़ौत ब्लाक प्रमुख सहित कई ग्रामीणों के मकानों पर बिजली गिरने से लाखों रुपयों के विद्युत उपकरण फुंक गए। कई लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम बारिश के चलते मौसम बदल गया। वाजिदपुर गांव में अचानक बारिश के चलते अचानक बिजली गिरने से लोगों में दहशत फैल गई। गांव के जगमोहन, प्रदीप, सुनील ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, बड़ौत ब्लाक प्रमुख के पति सुधीर सहित जगपाल कश्यप पुत्र मोहर सिंह, ओमपाल पुत्र कली, तेजपाल कश्यप आदि के मकान पर बिजली गिरने से लाखों के विद्युत उपकरण फुंक गए। गांव के सुभाष चंद कश्यप ने बताया कि बिजली गिरने से जगपाल और ओमपाल के यहां पर बैटरी, इंर्वटर, लैपटॉप व अन्य विद्युत उपकरण फुंक गए। ब्लाक प्रमुख के पति सुधीर के यहां पर भी टीवी, इंवर्टर, बैटरी जलकर राख हो गए। जबकि संजय के यहां पर बिजली गिरने से बैटरा फटने एक दस वर्षीय बच्चा बाल-बाल बचा। सूचना पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। 

 बिजली गिरने से मकान में दरार आई, विद्युत उपकरण जले
खेकड़ा । बृहस्पतिवार को शाम करीब चार बजे अचानक मौसम बदलने से आसमान में घनघोर घटा छा गई और बादलों में तेज गरजना होनी लगी। इसी दौरान बारिश के बीच ग्राम नंगला बड़ी निवासी बीरपाल के मकान में बिजली गिर गई। जब बिजली से तेज गरजना हुई तो परिजनों और पड़ोस के लोगों में हड़कंप मच गया। बिजली गिरने से ग्रामीण की दीवार में दरार आने के साथ ही विद्युत उपकरण एवं विद्युत वायरिंग जल गई। इससे ग्रामीण बीरपाल का हजारों रुपये कीमत का नुकसान हो गया। ग्रामीण बिजली गिरकर गरजना से खासे दहशत में दिखाई दिए। 
विज्ञापन


तेज हवाओं से सरसों और गेहूं की फसलें बर्बाद  
बड़ौत। क्षेत्र में अचानक बृहस्पतिवार को तेज हवाओं के साथ आई बारिश से मौसम बदल गया। वहीं, तेज हवाओं के कारण सरसों और गेहूं की फसलें खेत में गिर गई। पिछले कई दिनों से मौसम में उतार और चढ़ाव से सुबह और शाम को ठंडक बढ़ गई थी। वहीं, बीमारियों से भी लोग ग्रस्त हो गए थे। वहीं, बृहस्पतिवार को अचानक आई तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश से मौसम तो खुशनुमा हो गया, लेकिन तेज हवाओं से गेहूं व सरसों की फसल जमीन पर जा गिरी। कई जगहों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं, क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बिगड़ गई। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित राजकीय बीज भंडार पर तैनात एसडीओ तेजपाल चौहान का कहना है कि गेहूं की फसल के लिए बारिश वरदान है, लेकिन बारिश के साथ आई तेज हवाओं से फसलों को नुकसान भी है। क्योंकि तेज हवाओं से गेहूं व सरसों की फसलें जमीन पर गिर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें