फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति न होने पर एसएसओ को बंधक बनाकर धूप में बैठाया

विज्ञापन
अमीनगर सराय के बिजलीघर में एसएसओ को धूप में बैठाते लोग - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- अमीनगर सराय में विद्युत आपूर्ति ठप होने से कस्बावासियों को उठानी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। कस्बे की मिस्त्री मार्केट में विद्युत आपूर्ति नहीं होने पर लोगों ने बिजलीघर पर हंगामा किया। आंधी आने से टूटे तारों को नहीं जुड़वाने पर एसएसओ को बंधक बना लिया और धूप में खड़ा किया। खुद धरना देकर बैठ गए। आक्रोशित लोगों ने दूसरी जगह की आपूर्ति भी बंद करवा दी।
लोगों ने बताया कि रविवार शाम आई आंधी के कारण बिजली के खंबे उखड़ गए और कई जगह तार टूट गए। इससे कस्बे के बालाजी मंदिर रोड, सोहन विहार व अन्य जगहों की आपूर्ति अभी तक ठप है। सूचना के बावजूद टूटे हुए तार भी ठीक नहीं कराए गए। विद्युत आपूर्ति नहीं होने से पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हंगामे के दौरान एसएसओ विक्रम को काफी देर तक धूप में बैठाए रखा। एसएसओ ने लोगों की बात निगम के अधिकारियों से कराई, जिन्होंने लेबर नहीं होने का बात कहीं तो ग्रामीण भड़क गए। एसडीओ ने लोगों को जल्द आपूर्ति सुचारु कराने का आश्वासन देकर शांत कराया। इस दौरान सभासद रोहित शर्मा, विपिन पांचाल, राहुल भारद्वाज, बिल्लू, अरुण, अखिलेश, प्रवीण, मनोज, विनोद, अमित, जितेंद्र, आदिल, भानु, मोहित, नीरज, रोहित, हरिओम, हर्षित, चिराग, विवेक, बिल्लू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसौद गांव में आपूर्ति ठप
बसौद गांव के ग्रामीणों को भी विद्युत आपूर्ति नहीं होने पर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रविवार रात से आपूर्ति बाधित हो रही है। ग्रामीण ताराचंद गुप्ता व सत्तार अहमद ने बताया कि सोमवार दोपहर दो बजे से आपूर्ति ठप है, जिसकी शिकायत अधिकारियों से भी की गई, लेकिन अभी तक आपूर्ति शुरू नहीं हुई। उन्होंने विद्युत आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें