फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बिजलीघर में फाल्ट से क्षेत्र के आधे हिस्से की आपूर्ति हुई बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
- उमसभरी गर्मी में लोगों को करना पड़ा परेशानियों का सामना
विज्ञापन

बड़ौत। तेज हवाओं के झोंके से सोमवार देर रात विद्युत आपूर्ति पटरी से उतर गई। अधिकांश काॅलोनियों में विद्युत आपूर्ति ठप रही, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। शिकायतों के बाद बड़ौत शहर के ज्यादातर हिस्सों की आपूर्ति तो सुचारू हो गई। वहीं बिजरौल रोड, शाहमल एनक्लेव, पटेल नगर, रामबाग काॅलोनी, पांडव नगर, सुमेर काॅलोनी, बावली रोड पर शाम के समय फिर से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी और उमस में बच्चे-बूढ़े बिलबिला उठे। उपभोक्ता फोन घुमाते रहे, लेकिन किसी ने फोन तक रिसीव नहीं किया। मंगलवार सुबह जाकर विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। विद्युत अधिकारियों की मानें तो बिजलीघर में फाल्ट आया था, जिसके बाद आपूर्ति बाधित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें