फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी ने घर में आग लगाई, दो बच्चे झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। क्षेत्र के अशरफाबाद गांव में मंगलवार रात नशे में एक व्यक्ति ने अपने घर में आग लगा दी। जिसमें उसके दो बच्चे झुलस गए। पत्नी ने पड़ोसी के यहां छिपकर जान बचाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि अब्दुल कादिर आए दिन शराब पीकर पत्नी से मारपीट करता है। वह आज रात भी शराब पीकर घर पहुंचा तथा पत्नी से शराब के लिए रुपये मांगने लगा। उसके इनकार करने परमारपीट कर दी। पत्नी ने किसी तरह पड़ोसियों के घर में छिपकर जान बर्चाई। इससे क्षुब्ध ग्रामीण ने घर में आग लगा दी। जिसे देख ग्रामीण उस ओर दौडे़ और घर में सो रहे दो बच्चों को बचाया। हालांकि उसके पांच वर्षीय पुत्र के पैर व सात वर्षीय पुत्र का कंधा झुलस गया। वहीं, ग्रामीण आग पर काबू नहीं पाए जाने पर फायर बिग्रेड को सूचना देकर बुलाया। फायर बिग्रेड ने करीब आधा घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर का सभी सामान जलकर नष्ट हो चुका था। ग्रामीणों ने बच्चों को बराल स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां से चिकित्सकों ने बड़ौत के लिए रेफर कर दिया। हालांकि आरोपी घटना के बाद से फरार है। उधर, थाना पुलिस का कहना है कि घटना की अभी थाने में तहरीर नहीं आई है। मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें