फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाठशाला मार्ग पर नशे की हालत मे एक युवती को फेंककर चलते बने अज्ञात कार सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। नगर में पाठशाला मार्ग पर अज्ञात कार चालक एक युवती को नशे की हालत में फेंककर चले गए। पता लगने पर वहां भीड़ लग गई। उन्होंने कोतवाली पुलिस को फोन करके मामले की जानकारी दी। पुलिस के आने से पूर्व ही युवती चली गई।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे नगर में पाठशाला मार्ग पर एक कार आकर रुकी। इसमें सवार अज्ञात युवकों ने एक युवती को गाड़ी से धक्का दिया और फरार हो गए। पता लगने पर वहां भीड़ लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवती नशे में थी। वह लड़खड़ाती हुई सड़क से उठकर मार्ग किनारे पेड़ के नीचे जाकर बैठ गई। इसके बाद वहां मौजूद कुछ लोगों ने मामले की फोन करके कोतवाली पुलिस को सूचना दी। हालांकि पुलिस के आने से पूर्व ही युवती स्वयं चली गई। वहीं, कोतवाली प्रभारी शिवप्रकाश सिंह का कहना है कि युवती का सुराग लगाकर मामले की जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें