-चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल मेंं शिविर का तीसरा दिन
फोटो संख्या 3
बड़़ौत। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल मेंं जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत के तत्वावधान में चल रहे योग एवं चरित्र निर्माण आवासीय शिविर के तीसरे दिन शनिवार को आर्य वीरों को ड्रोन तकनीक के विषय में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर सभा मंत्री रवि शास्त्री ने कहा कि ड्रोन भविष्य के लिए प्रयोग होने वाली एक विशेष तकनीक है। इसके द्वारा मानव जीवन को और सरल किया जा सकेगा। साथ ही ड्रोन द्वारा किसान आधुनिक तरीके से खेती कर सकेंगे और अच्छी उपज ले सकेंगे। भविष्य में वस्तुओं के डिलीवरी सिस्टम में भी ड्रोन का प्रयोग होने की संभावना है। सुरक्षा व्यवस्था में भी ड्रोन का प्रयोग किया जाता है। आने वाले समय में ड्रोन का महत्व व्यावसायिक रूप से भी बढ़ेगा। इसलिए हम चाहते हैं, हमारे बच्चे ड्रॉन की ट्रेनिंग लेकर अपने भविष्य को सुनहरा बनाएं। शिविर में सभा कोषाध्यक्ष कपिल आर्य ने आर्य वीरों के सामने ड्रोन को उड़ाकर प्रयोगात्मक, तकनीकी ज्ञान देने का प्रयास किया। इस अवसर पर योगाचार्य धर्मवीर आर्य, पूर्व प्रधानाचार्य धर्मपाल त्यागी, प्रधानाचार्य रामपाल तोमर, हरेंद्र आर्य, दीपक आर्य, अभिलाषा आर्य, सुरेश आर्य, रामकुमार, आर्यन आदि उपस्थित रहे।